सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

middle body

बैल-Bail aur hal best hindi story-children read first-motiva

बैल और हल

Bail-aur-hal-best-hindi-story

बैल और हल:- काफी समय पहले की बात है। एक गांव में एक किसान रहता था। वह रोज़ सुबह हल और अपने बैलों के साथ खेत पर पहुंच जाता।

खेतों को जोतता-बोता। खूब मेहनत करता। उसके खेत भी सोना उगलते थे।

भरपूर फसल होती जिसे बेच कर किसान आराम से रहता था।

      किसान बहुत अच्छा था। वह बैलों की भी खूब सेवा करता। रोज़ हरी-हरी घास खिलाता। उन्हें नहलाता फिर उनकी मालिश करता।

इससे उसके बैल भी खूब तंदुरूस्त हो गये थे। किसान ने उनके गले में सुंदर सी घंटिया बांध दी थीं।

जब वे चलते तो घंटियों की आवाज़ सुन उसे बहुत अच्छा लगता।

      किसान हल का भी बहुत ध्यान रखता था। रोज़ उसकी धूल साफ करके उन्हें चमकाता। तीज-त्योहारों पर उनकी पूजा करता।

      धीरे-धीरे बैलों और हल को अपने-अपने ऊपर बहुत घमंड हो गया। बैलों को लगता कि किसान के घर खुशहाली उनके कारण है।

अगर वे खेत जोतने न जायें तो वहां एक दाना भी पैदा न होगा।

Bail-aur-hal-best-hindi-story


बैल और हल:-

उधर हल को लगता कि खेतों की असली जुताई तो वे करते हैं। बैल तो खाली खेत में टहलते रहते हैं।

     एक दिन दोनों में बहस हो गयी। बैलों ने कहा, ‘‘खेत हम जोतते हैं। उसमें सारी मेहनत हमारी लगती है।

इसीलिये किसान हमें अपने हाथों से खिलाता है।’’

    ‘‘जी नहीं, धरती का सीना फाड़ कर ताजी मिट्टी बाहर हम लाते हैं। इसलिये असली जुताई हमारी हुई।

तभी किसान हमारी पूजा करता है’’ हल ने अकड़ते हुये कहा। 

      दोनों में झगड़ा बढ़ गया तो वे फैसला कराने किसान के पास पहुंचे। किसान दोनों को बराबर प्यार करता था।

कुछ सोच कर उसने बैलों से कहा, ‘‘तुम्हारा कहना सच है। तुम बहुत मेहनत करते हो। जाओ आज खेत तुम जोत आओ।’’

     बैल खुशी से उछलते-कूदते खेत पहुंच गये। वे पूरा दिन खेत में चलते रहे।

शाम को किसान ने आ कर देखा खेत ज़रा सा भी नहीं जुता था। किसान ने कुछ नहीं कहा।

वह बैलों को ले कर चुपचाप घर लौट आया। 

     अगले दिन वह हल को कंधे पर लाद कर खेत पर पहुंचा। वहां उसने हल के नुकीले फल को ज़मीन के भीतर घुसा दिया फिर बोला,

‘‘तुम भी मेरे लिये बहुत मेहनत करते हो। आज यह पूरा खेत तुम जोत डालो।’’

     हल को वहीं छोड़ किसान घर लौट आया। बैल खेत में बहुत धीरे-धीरे चलते थे इसलिये ज़्यादा जुताई नहीं हो पाती थी।

बैल और हल:-

आज हल को अपनी काबलियत साबित करने का मौका मिला था।

उसने सोचा कि शाम होने से पहले ही वह पूरा खेत जोत डालेगा।

      किसान के जाने के बाद उसने खेत को जी भर कर देखा फिर उसे जोतने आगे बढ़ा। मगर यह क्या?

वह तो अपनी जगह से टस से मस भी नहीं हो पाया। जिस खेत को वह दौड़ते हुये जोतता था

आज उसमें हिल भी नहीं पा रहा था।

उसने बहुत ज़ोर लगाया। पसीने से तर-बतर हो गया पर एक इंच भी आगे न खिसक सका।

       शाम को किसान आया तो देखा आज भी खेत ज़रा सा भी नहीं जुता था। उसने कुछ नहीं कहा। चुपचाप हल को भी घर ले आया।

       हल और बैल, दोनों ही अपनी-अपनी असफलता से बहुत दुखी थे। दोनों एक दूसरे से आंखे चुरा रहे थे।

यह देख किसान ने समझाया,‘‘हम सबकी शक्ति एकता में है। अलग-अलग हो कर हम सब अधूरे हैं।

इसलिये आपस में लड़ने के बजाय अगर हम मिल जुल कर काम करें तो कोई भी काम असंभव नहीं है।’’

       बात हल और बैल की समझ में आ गयी। दोनों में एक बार फिर दोस्ती हो गयी।

अगले दिन जब बैल घंटियां बजाते हुये खेत की ओर चले तो किसान ने हल को अपने कंधो पर लाद लिया।

उस दिन सभी ने मिल कर खूब जुताई की। थोड़े ही दिनों में खेतों में हरी-भरी फसल लहलहाने लगी।

      तभी से इन तीनों की दोस्ती आज तक कायम है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दिखावे का फल मिल - dikhabe ka fal mila hindi story on self-assessment

दिखावे का फल मिला दिखावे का फल मिला   - मैनेजमेंट की शिक्षा प्राप्त एक युवा नौजवान को बहुत अच्छी नौकरी मिलती है। उन्हें कंपनी की ओर से काम करने के लिए एक अलग केबिन दिया जाता है। जब युवक पहले दिन ऑफिस जाता है और बैठकर अपने शानदार केबिन को निहारता है। तभी दरवाजे पर दस्तक देने की आवाज आती है । दरवाजे पर एक साधारण व्यक्ति रहता है। लेकिन युवक ने उसे अंदर आने के लिए कहने के बजाय उसे आधे घंटे तक बाहर इंतजार करने के लिए कहता है। आधे घंटे के बाद, आदमी फिर से केबिन के अंदर जाने की अनुमति मांगता है। उसे अंदर आते देख युवक टेलीफोन से बात करने लगता है। वह फोन पर बहुत सारे पैसोँ की बातेँ बोलता है। अपनेँ ऐशो – आराम के बारे मेँ कई प्रकार की हाँकनेँ लगता है,  सामने वाला व्यक्ति उसकी सारी बातें सुन रहा है। लेकिन वह युवक फोन पर जोर-जोर से डींग मारता जारी रखता है। जब उसकी बात खत्म हो जाती है, तो वह सामान्य व्यक्ति से पूछता है कि आप यहाँ क्या करने आए हैं? युवक को विनम्रता से देखता हुआ व्यक्ति बोला, “सर, मैं यहाँ टेलीफोन की मरम्मत करने आया हूँ। मुझे खबर मिली है कि जिस टेलीफोन से आप बात कर...

भगवान बचाएगा-bhagban bachayega mujhe hindi story for reader

भगवान बचाएगा https://pyarastick.blogspot.com/2020/07/Bhagban-kanha-he.html भगवान बचाएगा :- एक बार एक गाँव में एक साधु रहता था, वह भगवान का बहुत बड़ा भक्त था और वह लगातार एक पेड़ के आधार पर आर्थिक रूप से काम कर रहा था। उनका ईश्वर में अटूट विश्वास था और ग्रामीण भी उनका सम्मान करते थे एक बार गाँव में भयंकर बाढ़ की स्थिति थी। हर जगह पानी दिखाई देने लगा और सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए ऊंचे स्थानों पर जाने लगे जब लोगों ने देखा कि संत पेड़ के आधार पर बैठे भगवान का नाम जप रहे हैं, तो उन्होंने उन्हें जगह छोड़ने की सलाह दी। लेकिन बंदर ने कहा- "अपनी जान बचाओ, मेरा भगवान मुझे बचाएगा!" धीरे-धीरे पानी का स्तर बढ़ गया, और पानी की उम्र कमर तक पहुंच गई, इसलिए वहां से एक नाव पार हो गई। नाविक ने कहा, "इस नाव पर आइए , हे संत राजा, मैं आपको एक सुरक्षित स्थान पर लेके जाऊंगा।" "नहीं, मुझे आपकी मदद की ज़रूरत नहीं है, मेरा भगवान मुझे बचाएगा!" "यह बस तब हमारे ध्यान में आया। नाव वाला चला गया। भगवान बचाएगा :- थोड़ी देर बाद बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई, पेड़ पर बैठे बंदर और यह ...

संन्यासी और नर्तकी को स्वर्ग मिले या नर्क - sanyasi aur nartaki ko swarg mila ya nark

    संन्यासी और नर्तकी को स्वर्ग मिले या नर्क  संन्यासी और नर्तकी  - एक गाँव में एक संन्यासी हुआ करते थे जो दिन भर लोगों को उपदेश देते थे। उसी गाँव में एक नर्तकी थी जो लोगों के सामने नृत्य करती थी और उनका मनोरंजन करती थी। एक दिन गाँव में बाढ़ आ गई और दोनों की एक साथ मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद, जब वे दोनों यमलोक पहुँचे, तो कहा गया कि उन्हें उनके कर्मों और उनके पीछे छिपी भावनाओं के आधार पर स्वर्ग या नर्क दिया जानेँ की बात कही गई। संन्यासी स्वयं आश्वस्त था कि वह स्वर्ग को पा लेगा। नर्तकी उसके मन में ऐसा कुछ नहीं सोच रही थी। नर्तकी फैसले का इंतजार कर रही थी। तभी घोषणा हुई कि नरक संन्यासी को दिया जाता है और नर्तकी को स्वर्ग। संन्यासी और नर्तकी  - इस निर्णय को सुनकर, संन्यासी क्रोधित होकर यमराज पर चिल्लाया और गुस्से से पूछा,  "यह किस तरह का न्याय है, महाराजा? मैंने लोगों को जीवन भर उपदेश देता रहाऔर मुझे नर्क में जाना तय हुआ!" जबकि इस नर्तकी ने अपना सारा जीवन लोगों को रिझानेँ में लगा दिया और इसे स्वर्ग दिया जा रहा है। क्यों? " यमराज ने शांति से उत्तर दिया, "इस ...