सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

middle body

Chidiya aur chuhiya hindi story-everyone read- inspired

चिड़िया और चुहिया

Chidiya aur chuhiya

Chidiya-aur-chuhiya-hindi-story

Chidiya aur chuhiya :- एक बार एक पेड़ पर एक चिडि़या रहती थी ।

उसके पास ही पेड़ की जड़ों में एक बिल था । उसमें एक चुहिया रहती थी ।

दोनों का घर पास-पास होने के कारण दोनों एक-दूसरे की पक्की सहेली थी ।

एक दिन चुहिया ने चिडि़या से कहा-क्यों री Chidiya आज कितना सुहाना मौसम हैं । कहीं घुम कर आया जाए ?

Chidiya ने उसका सुझाव मान लिया और दोनों निकल पड़ी घुमने ।

चलते-चलते चुहिया, चिडि़या की तरफ ऊपर देखकर चल रही थी तो एक कुएं में जा गिरी ।

चिडि़या यह देखकर कुएं की मुंडेर पर बैठ गई । चुहिया ने कहा-

अबकी चुहिया ने कहा-अरी चिडि़या बहन अबकी बार और बचा लो, मेरे मामा जब आयेंगे तो खिल पतासे लायेगंे मैं तुझे भी दूंगी ।

मुझे बाहर निकालो, मैं डुबकर मर जाऊंगी । चिडि़या ने कुएं के पास पड़ी रस्सी को कुएं में डाल दिया ।

जिस पर चढ़कर चुहिया बाहर आ गई । चुहिया, Chidiya के गले मिली और धन्यवाद देते हुए आगे चल पड़ी ।

Chidiya-aur-chuhiya-hindi-story

https://pyarastick.blogspot.com/2020/07/fearless-dog-one-of-best-story-for.html

Chidiya aur chuhiya :-

रास्ते में फिर चुहिया एक ट्रक के नीचे आ गई । चिडि़या उसे ना बचाती तो उसका कचूमर ही निकल जाता ।

अब की बार भी चुहिया तो बचा लिया ।

कुछ देर बाद चुहिया एक खेत में लगी बाड़ में घुस गई । वहां उलझ गई ।

अबकी चुहिया ने कहा-अरी चिडि़या बहन अबकी बार और बचा लो,

मेरे मामा जब आयेंगे तो खिल पतासे लायेगंे मैं तुझे भी दूंगी । बेचारी चिडि़या ने उसे वहां से भी बचा लिया ।

आगे चलने पर चुहिया रास्तें में एक जगह लगी आग में घुस गई ।

यदि चिडि़या ऐन मौके पर ना बचाती तो आज उसका भुर्ता बन गया होता ।

चुहिया कहने लगी-यदि आज आप मेरी जान ना बचाती तो बहन मैं तो मर ही जाती ।

अब तो मेरे मामा जब भी आयेंगे मैं तुम्हें अवश्य ही खिल-पतासे खिलाऊंगी ।

दोनों बाहर घुमें, खूब मौज-मस्ती की । खूब मौसम का लुत्फ उठाया । काफी घुमें ।

खेतों की हरियाली को खूब आंखों में उतारा । शाम होने पर घर आई ।

घर आने पर चिडि़या ने देखा कि चुहिया का मामा आया हुआ था और खूब सारे खिल-पतासे भी लाया था ।

चुहिया बार-बार बिल से बाहर लाकर खिल पतासे खा रही थी ।

Chidiya aur chuhiya :-

चिडि़या उसके पास जाकर बोली - चुहिया बहन अब मुझे भी खिल-पतासे दो । तुमने कहा था कि मैं खिल-पतासे खिलाऊंगी ।

चुहिया बोली-क्यों दूं, मैं तुम्हें खिल-पतासे ? तुमने मेरा किया ही क्या है ?

चिडि़या ने कहा- देखों बहन मैंने तुमको कुएं से निकाला था , और तुम्हें डुबने से बचाया था ।

चुहिया बोली -क्यों बचाया था, मैं तो वहां पर नहाने के लिए घुसी थी, बहुत दिन हो गये थे कुएं में नहाये हुए ।

चिडि़या ने फिर कहा-देखों बहन मैंने तुझे ट्रक के नीचे से बचाया था ?

चुहिया ने कहा - वहां से भी क्यों मुझे बचाया था । मैं कड़ दबवाने के लिए उसके नीचे घुसी थी ।

बहुत दिनों से सोच रही थी कि कड़ दबवाऊं मगर मुझे ऐसी कोई चीज ही नही मिली थी जिससे मेरी कमर का दर्द ठीक हो सके ।

मेरे दुखते हुए शरीर को थोड़ा आराम मिलता मगर तुमने वो भी नही होने दिया ।

चिडि़या ने कहा - चलो छोड़ो वो बातें पर तुम्हें बाड़ से मैंने ही बचाया था ।

चुहिया ने फिर कहा-अरी चिडि़या तुमने वहां से भी मुझे गलत बचाया, क्योंकि वहां पर मैं अपने कान में छेद करने के लिए घुसी थी क्योंकि मुझे कानों में झुमके जो पहनने हैं ।

Chidiya aur chuhiya :-

चिडि़या ने कहा- आग में जलने से तो बचाया ही था ? जिसमें मेरे पर भी जल गये ।

चाहो तो तुम भी देख ही सकती हो ।

चुहिया फिर खिल-पतासे खाती और मटकाती हुई कहने लगी-आज थोड़ी ठंड ज्यादा थी सो मैं वहां पर अपने आपकी सिकाई करने के लिए घुसी थी ।

हाथ सेंक लेती मगर तुमने वहां से भी मुझे निकाल लिया । कैसी सहेली हो तुम ।

जो अपनी सहेली का इतना भी ख्याल नही रखती ।

मैं तुम्हें नही दूंगी खिल-पतासे । तुम अभी की अभी यहां से चली जाओ ।

चिडि़या कुछ ना बोली और चुपचाप अपने घर अपने घौसलें में चली गई ।

कुछ दिन बाद ही चिडि़या का मामा आया और बहुत सारे खिल-पतासे और बहुत सी खाने चीजें लेकर आया ।

चिडि़या को बहुत खुशी हुई । तब तक चुहिया के खिल-पतासे भी खत्म हो चुके थे ।

Chidiya aur chuhiya :-

चिडि़या भी खिल-पतासे लेकर अपने घौसले से बाहर आकर एक टहनी पर बैठकर खाने लगी और लगी इतराने ।

खाते-खाते उनका कुछ भाग निचे गिर गया तो चुहिया को पता चला कि आज उसका मामा आया हुआ है ।

चुहिया दौड़ी-दौड़ी चिडि़या के पास गई और कहने लगी-

चिडि़या बहन, सूना है आज तेरे मामा आये थे । क्या मुझे खिल-पतासे नही खिलाओगी ?

चिडि़या यह सुनकर बोली-क्यों री चुहिया, जब तुम्हारे मामा आये थे तो क्या तुमने मुझे खिलाये थे जो आज मैं तुझे खिलाऊं ।

बेचारी चुहिया कुछ ना बोल सकी । वह निरूत्तर हो गई । और पश्चाताप करने लगी ।

उसकी आंखों से अश्रुधार फुट पड़ी । बाद में वह बार-बार चिडि़या से क्षमा याचना करने लगी ।

चिडि़या बेचारी साफ हृदय की थी ।

उसने चुहिया को माफ कर दिया । और बहुत सारे खिल-पतासे दे दिए ।

दोनों फिर से सहेली बन गई और खुशी-खुशी, खिल-पतासे खाने लगी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दिखावे का फल मिल - dikhabe ka fal mila hindi story on self-assessment

दिखावे का फल मिला दिखावे का फल मिला   - मैनेजमेंट की शिक्षा प्राप्त एक युवा नौजवान को बहुत अच्छी नौकरी मिलती है। उन्हें कंपनी की ओर से काम करने के लिए एक अलग केबिन दिया जाता है। जब युवक पहले दिन ऑफिस जाता है और बैठकर अपने शानदार केबिन को निहारता है। तभी दरवाजे पर दस्तक देने की आवाज आती है । दरवाजे पर एक साधारण व्यक्ति रहता है। लेकिन युवक ने उसे अंदर आने के लिए कहने के बजाय उसे आधे घंटे तक बाहर इंतजार करने के लिए कहता है। आधे घंटे के बाद, आदमी फिर से केबिन के अंदर जाने की अनुमति मांगता है। उसे अंदर आते देख युवक टेलीफोन से बात करने लगता है। वह फोन पर बहुत सारे पैसोँ की बातेँ बोलता है। अपनेँ ऐशो – आराम के बारे मेँ कई प्रकार की हाँकनेँ लगता है,  सामने वाला व्यक्ति उसकी सारी बातें सुन रहा है। लेकिन वह युवक फोन पर जोर-जोर से डींग मारता जारी रखता है। जब उसकी बात खत्म हो जाती है, तो वह सामान्य व्यक्ति से पूछता है कि आप यहाँ क्या करने आए हैं? युवक को विनम्रता से देखता हुआ व्यक्ति बोला, “सर, मैं यहाँ टेलीफोन की मरम्मत करने आया हूँ। मुझे खबर मिली है कि जिस टेलीफोन से आप बात कर...

ना माया मिली न राम-Na maya mili na Ram-Hindi Story on Greed

ना माया मिली न राम! ना माया मिली न राम:- एक गाँव में दो दोस्त रहते थे। एक का नाम हीरा और दूसरे का नाम मोती था। दोनों में गहरी दोस्ती थी और बचपन से ही खेल, कूद, पढ़ना और लिखना करते थे। जब वह बड़ा हुआ, तो उस पर काम खोजने का दबाव था। लोग ताने देने लगे कि दोनों मस्त हैं और एक पैसा भी नहीं कमाते। एक दिन, दोनों ने विचार-विमर्श किया और शहर की ओर जाने का फैसला किया। अपने घर से सड़क से एक ड्रिंक लेते हुए, दोनों भोर में शहर की ओर चल पड़े। शहर का रास्ता घने जंगल से होकर गुजरता था। दोनों एक साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। रास्ता लंबा था, इसलिए उन्होंने एक पेड़ के नीचे आराम करने का फैसला किया। दोनों मित्र आराम कर रहे थे कि एक साधु वहाँ आया। भिक्षु तेजी से हांफ रहा था और बहुत डरा हुआ था। मोती साधु से अपने डर का कारण पूछता है। भिक्षु ने बताया कि- आगे के रास्ते में एक चुड़ैल है और उसे हराकर आगे बढ़ना बहुत मुश्किल है, जैसे कि आप दोनों यहां से लौटते हैं। यह कहने के बाद, भिक्षु अपने पथ पर लौट आया। साधु की बातें सुनकर हीरा और मोती भ्रमित हो गए। दोनों आगे जाने से डरते थे। भगवान बचाएगा ना माया मिली न राम:...

कहाँ छुपी हैं चमत्कारी शक्तियां - kanha chupi he chamatkari shaktiyan

कहाँ छुपी हैं चमत्कारी शक्तियां कहाँ छुपी हैं चमत्कारी शक्तियां - एक बार जब देवताओं में चर्चा हो रहो थी, तो चर्चा का विषय था कि मनुष्य की हर इच्छा को पूरा करने वाली गुप्त चमत्कारी शक्तियों को कैसे छिपाया जाए। सभी देवताओं में बहुत बहस हुई। एक देवता ने अपनी राय रखी और कहा कि हम इसे एक जंगल की गुफा में रखते हैं। दूसरे देवता ने उसे टोका और बोला कि नहीं - नहीं, हम इसे पहाड़ की चोटी पर छिपा देंगे। उस देवता का वचन पूरा भी नहीं हुआ था कि कोई कहने लगा, "न तो हम इसे एक गुफा में छिपाएंगे और न ही किसी पहाड़ की चोटी पर छिपाएंगे । हम इसे समुद्र की गहराई में छिपाते हैं, यह जगह इसके लिए सबसे उपयुक्त होगी। ” सभी लोगों की राय समाप्त होने के बाद, एक बुद्धिमान देवता ने कहा, हम मनुष्यों की चमत्कारी शक्तियों को मनुष्यों की गहराई में क्यों नहीं छिपा दें। चूंकि उनका मन बचपन से ही इधर-उधर दौड़ता रहता है। कहाँ छुपी हैं चमत्कारी शक्तियां - मनुष्य कभी सोच भी नहीं सकता था कि उसके भीतर इतनी अद्भुत और अनोखी शक्तियाँ छिपी हो सकती हैं। और वह उन्हें बाहरी दुनिया में खोजता रहेगा, इसलिए हम इन मूल्यवान शक्तियों को ...