सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

middle body

परिवर्तन Pariwartan prakrutika niyam jibanka adhar hindi story

परिवर्तन प्रकृति का नियम और जीवन का आधार

Pariwartan-prakrutika-niyam

परिवर्तन:- नीलिमा जब से मेरी जिंदगी में आई, जब से मैंने देखा कि उसे सजने संवरने का, मौज- मस्ती का, खर्चे का बहुत शौक रहा है।

अपनी जिंदगी को बहुत ही जिंदादिली से जीना चाहती थी नीलिमा।

आज भी याद है मुझे जब पहली बार मैं उससे मिला था ...

तो भी उसने बहुत ही स्टाइलिश ड्रेस, वैसे ही मैचिंग जूते, श्रृंगार की चीजें पहनी हुई थी, लेकिन सलीके के साथ।

बहुत सुंदर लग रही थी वह। उसके बाद मुलाकातों का दौर शुरू हुआ,

और जितना मैंने उसे जाना बहुत ही बिंदास लड़की थी, लेकिन अपनी मर्यादाओं का पालन भी उसी शिद्दत के साथ करती थी।

अपनी पसंद और अपनी इच्छाओं को भी साथ- साथ लेकर चलती थी।

यही कहती थी कि .....

"अरे जिंदगी तो एक ही मिली है। मेरे मरने के बाद मुझे कौन याद करने वाला है ?

और उसका मुझे क्या फायदा मिलेगा ?

जीते जी मैं अपने शौक तो खुद ही पूरे करूंगी ना, मुझे क्या चाहिए,

यतो सिर्फ मैं ही जान सकती हूं, बता सकती हूं ना

और जहां तक हो सकता है मैं दूसरों की इच्छाओं का और अपने कर्तव्यों का भरपूर सम्मान करती हूं।

Pariwartan-prakrutika-niyam


परिवर्तन प्रकृति का नियम:-

तो फिर मेरी खुशी से जीने में किसी को कोई आपत्ति क्यों होगी।"

इस तरह की थी नीलिमा।

शादी के बाद भी शुरु-शुरु में उसने सभी शौक पूरे करने का सिलसिला जारी रखा।

मानो अपनी छोटी सी बाहों में पूरे आसमान को, पूरी कायनात को समेटना चाहती थी। हम दोनों ही बहुत खुश थे।

फिर हमारी खुशी का 'परिणाम' सामने आया और नीलिमा गर्भवती हुई।

धीरे-धीरे एक लड़की को औरत बनते मैंने इस कदर पहली बार देखा था।

किस तरह एक मस्त मौला लड़की छोटी-छोटी जिम्मेदारियों को और ज्यादा गहराई से समझने लग गई थी।

किस तरह उस में ममता, त्याग के भाव जागने लगे थे। किस तरह दूसरों की खुशी को ज्यादा महत्व देने लगी थी।

धीरे धीरे वह समय भी आया जब हमारी प्रथम संतान 'सपना' हमारी गोद में आई।

पहली बार जब मैं उसे देखने नर्सिंग होम गया तो नीलिमा का जो परिवर्तित रूप मैंने देखा उसका वर्णन करना मेरी शब्द सीमा से बाहर है।

किस तरह एक लड़की एक मां बन कर अपने आप में सब कुछ समेट लेती है।

जब नीलिमा के घर आने पर मैंने उसका स्वागत करने के लिए और

उसके मां बनने पर उसे सोने की चैन तोहफे में दी तो प्रत्युत्तर में जो उसने कहा उसे सुनकर मैं ठगा सा रह गया। उसने कहा ....

"बहुत सुंदर है, संभाल कर रख दो। इसकी शादी में काम आएगी। अभी से जोड़ना शुरू करेंगे तभी तो काम बनेगा।"

एक दिन में इतना.... 'परिवर्तन'... शायद ही कभी देखने को मिला होगा।

परिवर्तन प्रकृति का नियम:-

कहां एक लड़की जो सिर्फ अपने लिए जीती थी,

एक ही दिन में लड़की की मां होने पर उसमें इतना विशाल परिवर्तन उसकी सोच में,

उसकी भावनाओं में, उसके प्रेम में, उसकी ममता में, उसके त्याग में और क्या कहूं मैं।

यही है एक लड़की की मां होने का दायित्व और अनकहा, अबूझा 'परिवर्तन'।

यही परिवर्तन सृष्टि को आधार प्रदान करता है और हम सब को, इस समाज को एक अदृश्य बंधन में बांधे रखता है।

यह परिवर्तन अवश्यंभावी है, सृष्टि चक्र को चलाने के लिए और यह सब देख कर मैं नतमस्तक हूं उस ईश्वर के सामने जो

इन सबको बड़े ही सहज ढंग से अनादि काल से चलाता आ रहा है

और आगे भी ऐसे ही चलाए मान बनाए रखेगा,.... कब तक.... नहीं पता।

यह 'परिवर्तन' प्रकृति का नियम है और जीवन का आधार।

इसी परिवर्तन में सभ्यताएं, संस्कृतियां, रीति रिवाज सब कुछ पनपता है, कई नवांकुर प्रस्फुटित होते हैं

और समय का पोषण प्राप्त कर पुष्पित, पल्लवित होते हैं ।

यह 'परिवर्तन' सार्थक है, सफल है, सुखदायक है, फलदायक है, संतुष्टि दायक है और क्या कहना......

फिर इन्हीं सब के साथ हम सृष्टि चक्र में बंधे हुए हैं, उसी के साथ चल रहे हैं, बह रहे हैं निर्बाध गति से.......

एक नए 'परिवर्तन' की ओर ...... निरंतर, अग्रसर हो रहे हैं एक सफल कल्याणकारी 'परिवर्तन'..... संतुष्टि दायक 'परिवर्तन'..... की ओर ....।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दिखावे का फल मिल - dikhabe ka fal mila hindi story on self-assessment

दिखावे का फल मिला दिखावे का फल मिला   - मैनेजमेंट की शिक्षा प्राप्त एक युवा नौजवान को बहुत अच्छी नौकरी मिलती है। उन्हें कंपनी की ओर से काम करने के लिए एक अलग केबिन दिया जाता है। जब युवक पहले दिन ऑफिस जाता है और बैठकर अपने शानदार केबिन को निहारता है। तभी दरवाजे पर दस्तक देने की आवाज आती है । दरवाजे पर एक साधारण व्यक्ति रहता है। लेकिन युवक ने उसे अंदर आने के लिए कहने के बजाय उसे आधे घंटे तक बाहर इंतजार करने के लिए कहता है। आधे घंटे के बाद, आदमी फिर से केबिन के अंदर जाने की अनुमति मांगता है। उसे अंदर आते देख युवक टेलीफोन से बात करने लगता है। वह फोन पर बहुत सारे पैसोँ की बातेँ बोलता है। अपनेँ ऐशो – आराम के बारे मेँ कई प्रकार की हाँकनेँ लगता है,  सामने वाला व्यक्ति उसकी सारी बातें सुन रहा है। लेकिन वह युवक फोन पर जोर-जोर से डींग मारता जारी रखता है। जब उसकी बात खत्म हो जाती है, तो वह सामान्य व्यक्ति से पूछता है कि आप यहाँ क्या करने आए हैं? युवक को विनम्रता से देखता हुआ व्यक्ति बोला, “सर, मैं यहाँ टेलीफोन की मरम्मत करने आया हूँ। मुझे खबर मिली है कि जिस टेलीफोन से आप बात कर...

भगवान बचाएगा-bhagban bachayega mujhe hindi story for reader

भगवान बचाएगा https://pyarastick.blogspot.com/2020/07/Bhagban-kanha-he.html भगवान बचाएगा :- एक बार एक गाँव में एक साधु रहता था, वह भगवान का बहुत बड़ा भक्त था और वह लगातार एक पेड़ के आधार पर आर्थिक रूप से काम कर रहा था। उनका ईश्वर में अटूट विश्वास था और ग्रामीण भी उनका सम्मान करते थे एक बार गाँव में भयंकर बाढ़ की स्थिति थी। हर जगह पानी दिखाई देने लगा और सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए ऊंचे स्थानों पर जाने लगे जब लोगों ने देखा कि संत पेड़ के आधार पर बैठे भगवान का नाम जप रहे हैं, तो उन्होंने उन्हें जगह छोड़ने की सलाह दी। लेकिन बंदर ने कहा- "अपनी जान बचाओ, मेरा भगवान मुझे बचाएगा!" धीरे-धीरे पानी का स्तर बढ़ गया, और पानी की उम्र कमर तक पहुंच गई, इसलिए वहां से एक नाव पार हो गई। नाविक ने कहा, "इस नाव पर आइए , हे संत राजा, मैं आपको एक सुरक्षित स्थान पर लेके जाऊंगा।" "नहीं, मुझे आपकी मदद की ज़रूरत नहीं है, मेरा भगवान मुझे बचाएगा!" "यह बस तब हमारे ध्यान में आया। नाव वाला चला गया। भगवान बचाएगा :- थोड़ी देर बाद बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई, पेड़ पर बैठे बंदर और यह ...

संन्यासी और नर्तकी को स्वर्ग मिले या नर्क - sanyasi aur nartaki ko swarg mila ya nark

    संन्यासी और नर्तकी को स्वर्ग मिले या नर्क  संन्यासी और नर्तकी  - एक गाँव में एक संन्यासी हुआ करते थे जो दिन भर लोगों को उपदेश देते थे। उसी गाँव में एक नर्तकी थी जो लोगों के सामने नृत्य करती थी और उनका मनोरंजन करती थी। एक दिन गाँव में बाढ़ आ गई और दोनों की एक साथ मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद, जब वे दोनों यमलोक पहुँचे, तो कहा गया कि उन्हें उनके कर्मों और उनके पीछे छिपी भावनाओं के आधार पर स्वर्ग या नर्क दिया जानेँ की बात कही गई। संन्यासी स्वयं आश्वस्त था कि वह स्वर्ग को पा लेगा। नर्तकी उसके मन में ऐसा कुछ नहीं सोच रही थी। नर्तकी फैसले का इंतजार कर रही थी। तभी घोषणा हुई कि नरक संन्यासी को दिया जाता है और नर्तकी को स्वर्ग। संन्यासी और नर्तकी  - इस निर्णय को सुनकर, संन्यासी क्रोधित होकर यमराज पर चिल्लाया और गुस्से से पूछा,  "यह किस तरह का न्याय है, महाराजा? मैंने लोगों को जीवन भर उपदेश देता रहाऔर मुझे नर्क में जाना तय हुआ!" जबकि इस नर्तकी ने अपना सारा जीवन लोगों को रिझानेँ में लगा दिया और इसे स्वर्ग दिया जा रहा है। क्यों? " यमराज ने शांति से उत्तर दिया, "इस ...