सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

middle body

पति (Pati) ka mahatwa(पति का महत्व) - best hindi story for readers

     Pati ka mahatwa(पति का महत्व)

पति-(Pati)-ka-mahatwa-(पति का महत्व)-best-hindi-story-for-readers

 पति:- एक युवती बगीचे में बहुत गुस्से में बैठी थी पास ही एक बुजुर्ग बैठे थे

उन्होने उस परेशान युवती से पूछा :- क्या हुआ बेटी क्यूं इतना परेशान हो

युवती ने गुस्से में अपने पति की गल्तीयों के बारे में बताया
बुजुर्ग ने मंद मंद मुस्कराते हुए युवती से पूछा बेटी क्या तुम बता सकती हो तुम्हारे घर का नौकर कौन है ?
युवती ने हैरानी से पूछा :- क्या मतलब ?

बुजुर्ग ने कहा :- तुम्हारे घर की सारी जरूरतों का ध्यान रख कर उनको पूरा कौन करता है?
युवती :- मेरे स्वामी

बुजुर्ग ने पूछा :- तुम्हारे खाने पीने की और पहनने ओढ़ने की जरूरतों को कौन पूरा करता है?
युवती :- मेरे स्वामी

बुजुर्ग :- तुम्हें और बच्चों को किसी बात की कमी ना हो और तुम सबका भविष्य सुरक्षित रहे इसके लिए
हमेशा चिंतित कौन रहता है?
युवती :- मेरे स्वामी

पति-(Pati)-ka-mahatwa-(पति का महत्व)-best-hindi-story-for-readers

पति का महत्व :-

बुजुर्ग ने फिर पूछा :- सुबह से शाम तक कुछ रुपयों के लिए बाहर वालों की और अपने अधिकारियों की खरी
खोटी हमेशा कौन सुनता है ?
युवती :- मेरे स्वामी

बुजुर्ग :- परेशानी ऒर गम में कॊन साथ देता है ,
युवती :- मेरे पति

बुजुर्ग :- तुम लोगोँ के अच्छे जीवन और रहन सहन के लिए दूरदराज जाकर, सारे सगे संबंधियों को यहां तक
की अपने माँ बाप को भी छोड़कर जंगलों में भी नौकरी करने को कौन तैयार होता है ?
युवती :- मेरे पति

बुजुर्ग :- घर के गैस बिजली पानी, मकान, मरम्मत एवं रखरखाव, सुख सुविधाओं, दवाईयों, किराना, मनोरंजन
भविष्य के लिए बचत, बैंक, बीमा, अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, पास पड़ोस, ऑफिस और ऐसी ही ना जाने कितनी
सारी जिम्मेदारियों को एक साथ लेकर कौन चलता है ?
युवती :- मेरे पति

बुजुर्ग :- बीमारी में तुम्हारा ध्यान ऒर सेवा कॊन करता है
युवती :- मेरे पति

बुजुर्ग बोले :- एक बात ऒर बताओ तुम्हारे पति इतना काम ऒर सबका ध्यान रखते है क्या कभी उसने तुमसे इस बात के पैसे लिए ?
युवती :- कभी नहीं

इस बात पर बुजुर्ग बोले कि पति की एक कमी तुम्हें नजर आ गई मगर उसकी इतनी सारी खुबियां तुम्हें कभी नजर नही आई ?

आखिर पत्नी के लिए पति क्यों जरूरी है?

मानो न मानो

जब तुम दुःखी हो तो वो तुम्हे कभी अकेला नहीं छोड़ेगा। वो अपने दुःख अपने ही मन में रखता है लेकिन तुम्हें नहीं बताता ताकि तुम दुखी ना हो।

हर वक्त, हर दिन तुम्हे कुछ अच्छी बातें सिखाने की कोशिश करता रहता है ताकि वो कुछ समय शान्ति के साथ घर पर व्यतीत कर सके और दिन भर की परेशानियों को भुला सके।

हर छोटी छोटी बात पर तुमसे झगड़ा तो कर सकता है, तुम्हें दो बातें बोल भी लेगा परंतु किसी और को तुम्हारे लिए कभी कुछ नहीं बोलने देगा।

तुम्हें आर्थिक मजबूती देगा और तुम्हारा भविष्य भी सुरक्षित करेगा।

कुछ भी अच्छा ना हो फिर भी तुम्हें यही कहेगा- चिन्ता मत करो, सब ठीक हो जाएगा।। माँ बाप के बाद तुम्हारा पूरा ध्यान रखना और तुम्हे हर प्रकार की सुविधा और सुरक्षा देने का काम करेगा।

तुम्हें समय का पाबंद बनाएगा।

तुम्हे चिंता ना हो इसलिए दिन भर परेशानियों में घिरे होने पर भी तुम्हारे 15 बार फ़ोन करने पर भी सुनेगा और हर समस्या का समाधान करेगा।

चूंकि पति ईश्वर का दिया एक स्पेशल उपहार है, इसलिए उसकी उपयोगिता जानो और उसकी देखभाल करो।। ये मैसेज हर विवाहित स्त्री के मोबाइल मे होना चाहिए, ताकि उन्हें अपनी पति के महत्व का अंदाजा हो।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दिखावे का फल मिल - dikhabe ka fal mila hindi story on self-assessment

दिखावे का फल मिला दिखावे का फल मिला   - मैनेजमेंट की शिक्षा प्राप्त एक युवा नौजवान को बहुत अच्छी नौकरी मिलती है। उन्हें कंपनी की ओर से काम करने के लिए एक अलग केबिन दिया जाता है। जब युवक पहले दिन ऑफिस जाता है और बैठकर अपने शानदार केबिन को निहारता है। तभी दरवाजे पर दस्तक देने की आवाज आती है । दरवाजे पर एक साधारण व्यक्ति रहता है। लेकिन युवक ने उसे अंदर आने के लिए कहने के बजाय उसे आधे घंटे तक बाहर इंतजार करने के लिए कहता है। आधे घंटे के बाद, आदमी फिर से केबिन के अंदर जाने की अनुमति मांगता है। उसे अंदर आते देख युवक टेलीफोन से बात करने लगता है। वह फोन पर बहुत सारे पैसोँ की बातेँ बोलता है। अपनेँ ऐशो – आराम के बारे मेँ कई प्रकार की हाँकनेँ लगता है,  सामने वाला व्यक्ति उसकी सारी बातें सुन रहा है। लेकिन वह युवक फोन पर जोर-जोर से डींग मारता जारी रखता है। जब उसकी बात खत्म हो जाती है, तो वह सामान्य व्यक्ति से पूछता है कि आप यहाँ क्या करने आए हैं? युवक को विनम्रता से देखता हुआ व्यक्ति बोला, “सर, मैं यहाँ टेलीफोन की मरम्मत करने आया हूँ। मुझे खबर मिली है कि जिस टेलीफोन से आप बात कर...

भगवान बचाएगा-bhagban bachayega mujhe hindi story for reader

भगवान बचाएगा https://pyarastick.blogspot.com/2020/07/Bhagban-kanha-he.html भगवान बचाएगा :- एक बार एक गाँव में एक साधु रहता था, वह भगवान का बहुत बड़ा भक्त था और वह लगातार एक पेड़ के आधार पर आर्थिक रूप से काम कर रहा था। उनका ईश्वर में अटूट विश्वास था और ग्रामीण भी उनका सम्मान करते थे एक बार गाँव में भयंकर बाढ़ की स्थिति थी। हर जगह पानी दिखाई देने लगा और सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए ऊंचे स्थानों पर जाने लगे जब लोगों ने देखा कि संत पेड़ के आधार पर बैठे भगवान का नाम जप रहे हैं, तो उन्होंने उन्हें जगह छोड़ने की सलाह दी। लेकिन बंदर ने कहा- "अपनी जान बचाओ, मेरा भगवान मुझे बचाएगा!" धीरे-धीरे पानी का स्तर बढ़ गया, और पानी की उम्र कमर तक पहुंच गई, इसलिए वहां से एक नाव पार हो गई। नाविक ने कहा, "इस नाव पर आइए , हे संत राजा, मैं आपको एक सुरक्षित स्थान पर लेके जाऊंगा।" "नहीं, मुझे आपकी मदद की ज़रूरत नहीं है, मेरा भगवान मुझे बचाएगा!" "यह बस तब हमारे ध्यान में आया। नाव वाला चला गया। भगवान बचाएगा :- थोड़ी देर बाद बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई, पेड़ पर बैठे बंदर और यह ...

संन्यासी और नर्तकी को स्वर्ग मिले या नर्क - sanyasi aur nartaki ko swarg mila ya nark

    संन्यासी और नर्तकी को स्वर्ग मिले या नर्क  संन्यासी और नर्तकी  - एक गाँव में एक संन्यासी हुआ करते थे जो दिन भर लोगों को उपदेश देते थे। उसी गाँव में एक नर्तकी थी जो लोगों के सामने नृत्य करती थी और उनका मनोरंजन करती थी। एक दिन गाँव में बाढ़ आ गई और दोनों की एक साथ मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद, जब वे दोनों यमलोक पहुँचे, तो कहा गया कि उन्हें उनके कर्मों और उनके पीछे छिपी भावनाओं के आधार पर स्वर्ग या नर्क दिया जानेँ की बात कही गई। संन्यासी स्वयं आश्वस्त था कि वह स्वर्ग को पा लेगा। नर्तकी उसके मन में ऐसा कुछ नहीं सोच रही थी। नर्तकी फैसले का इंतजार कर रही थी। तभी घोषणा हुई कि नरक संन्यासी को दिया जाता है और नर्तकी को स्वर्ग। संन्यासी और नर्तकी  - इस निर्णय को सुनकर, संन्यासी क्रोधित होकर यमराज पर चिल्लाया और गुस्से से पूछा,  "यह किस तरह का न्याय है, महाराजा? मैंने लोगों को जीवन भर उपदेश देता रहाऔर मुझे नर्क में जाना तय हुआ!" जबकि इस नर्तकी ने अपना सारा जीवन लोगों को रिझानेँ में लगा दिया और इसे स्वर्ग दिया जा रहा है। क्यों? " यमराज ने शांति से उत्तर दिया, "इस ...