सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

middle body

प्रेम को पाने के लिए तो दौड़ना ही पड़ता है prem ke liye dodna hi parta he hindi story

 प्रेम को पाने के लिए तो दौड़ना ही पड़ता है

प्रेम को पाने के लिए तो दौड़ना ही पड़ता है :- बरसाने में एक संत किशोरी जी का बहुत भजन करते थे और रोज ऊपर दर्शन करने जाते राधा रानी के महल में ।

बड़ी निष्ठा ,बड़ी श्रद्धा थी.. किशोरी जी के चरणों में..!!

एक बार उन्होंने देखा कि भक्त राधा रानी को बरसाने में मन्दिर में पोशाक अर्पित कर रहे थे तो

उस महात्मा का भाव भी कि

मैंने आज तक किशोरी जी को कुछ भी नहीं चढ़ाया और लोग आ रहे है तो कोई फूल चढ़ाता है ,

कोई भोग लगाता है ,

कोई पोशाक पहनाता है और मैंने कुछ भी नही दिया , अरे कैसा भगत हूँ ।

तो उस महात्मा ने उसी दिन निश्चय कर लिया की में अपने हाथो से बनाकर राधा रानी को सुन्दर पोशाक पहनाउंगा।

ये सोचकर उसी दिन से वो महात्मा तैयारी में लग गए और बहुत प्यारी पोशाक बनाई ,

पोशाक तैयार होने में एक महीना लगा।

प्रेम-को-पाने-के-लिए-तो-दौड़ना-ही-पड़ता-है

https://pyarastick.blogspot.com/2020/07/7.html

प्रेम को पाने के लिए तो दौड़ना ही पड़ता है

कपड़ा लेकर आया , अपने हाथो से गोटा लगाया और बहुत प्यारी पोशाक बनाई।
सूंदर पोशाक जब तैयार हो गई तो वो पोशाक अब लेकर वो ऊपर किशोरी जी के चरणों में अर्पित करने जा रहा है।
अब बरसाने की तो सीढिया है ना ऊपर तो वो महात्मा चढ़कर जा रहे है तो देखो कैसे कृपा करती हैं वो ……

आधी सीढियों तक ही पहुँचा होगा तभी बरसाने की एक छोटी सी लड़की उस महात्मा को बोलती है कि

बाबा ये कहाँ ले जा रहे हो आप ?

आपके हाथ में ये कहा है ?

वो महात्मा बोले कि लाली ये में किशोरी जी के लिए पोशाक बनाके उनको पहनाने के लिए ले जाइ रह्यो हूँ ।
वो लड़की बोली अरे बाबा राधा रानी पे तो बहोत सारी पोशाक हैं..तो तू ये मोकूं देदे ना..तो

महात्मा बोले कि ,” बेटी तोकूँ मैं दूसरी बाजार से दिलवा दूंगो .. ये तो मैं अपने हाथ से बनाकर राधा रानी के लिये लेकर जारयो हूँ .. तोकूं ओर दिवाय दूँगो ।
लेकिन उस छोटी सी बालिका ने उस महात्मा का दुपट्टा पकड़ लिया और बोली…
“बाबा ! ये मोकूं देदे ! ..” पर सन्त भी जिद करने लगे कि दूसरी दिलवाऊंगा ये नहीं दूंगा

लेकिन वो बच्ची भी इतनी तेज थी की संत के हाथ से छुड़ाकर पोशाक भागी ,

अब महात्मा तो इतने दुखी हो गए ,बूढ़े महात्मा अब कहाँ ढूंढे उसको

तो वहीं सीढियो पर बैठकर रोने लगे ओर सन्त वहाँ से निकले तो पूछा महाराज क्यों रो रहे हो ?

प्रेम को पाने के लिए तो दौड़ना ही पड़ता है

तो सारी बात बताई की जैसे-तैसे तो बुढ़ापे में इतना परिश्रम करके ये पोशाक बनाकर लाया राधा रानी को पहनाता पर

वासे पहले ही एक छोटी सी लाली लेकर भाग गई तो कहा करूँ मैं अब ?
वो बाकी संत बोले अरे अब गई तो गई कोई बात नहीं अब कब तक रोते रहोगे चलो ऊपर दर्शन करने।

रोना बन्द हुआ लेकिन मन ख़राब था क्योंकि कामना पूरी नहीं हुई ना तो

अनमने मन से राधा रानी का दर्शन करने संत जा रहे थे

और मन में ये ही सोच रहे है कि मुझे लगता है की किशोरी जी की इच्छा नहीं थी ,

शायद राधा रानी मेरे हाथो से बनी पोशाक पहनना ही नहीं चाहती थी

ऐसोचकर बड़े दुःखी होकर जा रहे है ।

और अब जाकर अंदर खड़े हुए दर्शन खुलने का समय हुआ और जैसे ही श्री जी का दर्शन खुला ,

पट खुले तो वो महात्मा क्या देख रहा है की

जो पोशाक वो बालिका लेकर भागी थी वो ही पोशाक पहनकर मेरी राधा रानी बैठी हुई है ,

उसी वस्त्र को धारण करके किशोरी जी बैठी है।
ये देखते ही महात्मा की आँखों से आँसू बहने लगे और महात्मा बोले की किशोरी जी में तो आपको देने ही ला रहा था

लेकिन आपसे इतना भी सब्र नहीं हुआ मेरे से छीनकर भागी आप
तो किशोरी जी ने कहा , ” बाबा ! ये केवल वस्त्र नहीं नहीं , ये केवल पोशाक नहीं है या में तेरो प्रेम छुपो भयो है..

और प्रेम को पाने के लिए तो दौड़ना ही पड़ता है , भागना ही पड़ता है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दिखावे का फल मिल - dikhabe ka fal mila hindi story on self-assessment

दिखावे का फल मिला दिखावे का फल मिला   - मैनेजमेंट की शिक्षा प्राप्त एक युवा नौजवान को बहुत अच्छी नौकरी मिलती है। उन्हें कंपनी की ओर से काम करने के लिए एक अलग केबिन दिया जाता है। जब युवक पहले दिन ऑफिस जाता है और बैठकर अपने शानदार केबिन को निहारता है। तभी दरवाजे पर दस्तक देने की आवाज आती है । दरवाजे पर एक साधारण व्यक्ति रहता है। लेकिन युवक ने उसे अंदर आने के लिए कहने के बजाय उसे आधे घंटे तक बाहर इंतजार करने के लिए कहता है। आधे घंटे के बाद, आदमी फिर से केबिन के अंदर जाने की अनुमति मांगता है। उसे अंदर आते देख युवक टेलीफोन से बात करने लगता है। वह फोन पर बहुत सारे पैसोँ की बातेँ बोलता है। अपनेँ ऐशो – आराम के बारे मेँ कई प्रकार की हाँकनेँ लगता है,  सामने वाला व्यक्ति उसकी सारी बातें सुन रहा है। लेकिन वह युवक फोन पर जोर-जोर से डींग मारता जारी रखता है। जब उसकी बात खत्म हो जाती है, तो वह सामान्य व्यक्ति से पूछता है कि आप यहाँ क्या करने आए हैं? युवक को विनम्रता से देखता हुआ व्यक्ति बोला, “सर, मैं यहाँ टेलीफोन की मरम्मत करने आया हूँ। मुझे खबर मिली है कि जिस टेलीफोन से आप बात कर...

भगवान बचाएगा-bhagban bachayega mujhe hindi story for reader

भगवान बचाएगा https://pyarastick.blogspot.com/2020/07/Bhagban-kanha-he.html भगवान बचाएगा :- एक बार एक गाँव में एक साधु रहता था, वह भगवान का बहुत बड़ा भक्त था और वह लगातार एक पेड़ के आधार पर आर्थिक रूप से काम कर रहा था। उनका ईश्वर में अटूट विश्वास था और ग्रामीण भी उनका सम्मान करते थे एक बार गाँव में भयंकर बाढ़ की स्थिति थी। हर जगह पानी दिखाई देने लगा और सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए ऊंचे स्थानों पर जाने लगे जब लोगों ने देखा कि संत पेड़ के आधार पर बैठे भगवान का नाम जप रहे हैं, तो उन्होंने उन्हें जगह छोड़ने की सलाह दी। लेकिन बंदर ने कहा- "अपनी जान बचाओ, मेरा भगवान मुझे बचाएगा!" धीरे-धीरे पानी का स्तर बढ़ गया, और पानी की उम्र कमर तक पहुंच गई, इसलिए वहां से एक नाव पार हो गई। नाविक ने कहा, "इस नाव पर आइए , हे संत राजा, मैं आपको एक सुरक्षित स्थान पर लेके जाऊंगा।" "नहीं, मुझे आपकी मदद की ज़रूरत नहीं है, मेरा भगवान मुझे बचाएगा!" "यह बस तब हमारे ध्यान में आया। नाव वाला चला गया। भगवान बचाएगा :- थोड़ी देर बाद बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई, पेड़ पर बैठे बंदर और यह ...

संन्यासी और नर्तकी को स्वर्ग मिले या नर्क - sanyasi aur nartaki ko swarg mila ya nark

    संन्यासी और नर्तकी को स्वर्ग मिले या नर्क  संन्यासी और नर्तकी  - एक गाँव में एक संन्यासी हुआ करते थे जो दिन भर लोगों को उपदेश देते थे। उसी गाँव में एक नर्तकी थी जो लोगों के सामने नृत्य करती थी और उनका मनोरंजन करती थी। एक दिन गाँव में बाढ़ आ गई और दोनों की एक साथ मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद, जब वे दोनों यमलोक पहुँचे, तो कहा गया कि उन्हें उनके कर्मों और उनके पीछे छिपी भावनाओं के आधार पर स्वर्ग या नर्क दिया जानेँ की बात कही गई। संन्यासी स्वयं आश्वस्त था कि वह स्वर्ग को पा लेगा। नर्तकी उसके मन में ऐसा कुछ नहीं सोच रही थी। नर्तकी फैसले का इंतजार कर रही थी। तभी घोषणा हुई कि नरक संन्यासी को दिया जाता है और नर्तकी को स्वर्ग। संन्यासी और नर्तकी  - इस निर्णय को सुनकर, संन्यासी क्रोधित होकर यमराज पर चिल्लाया और गुस्से से पूछा,  "यह किस तरह का न्याय है, महाराजा? मैंने लोगों को जीवन भर उपदेश देता रहाऔर मुझे नर्क में जाना तय हुआ!" जबकि इस नर्तकी ने अपना सारा जीवन लोगों को रिझानेँ में लगा दिया और इसे स्वर्ग दिया जा रहा है। क्यों? " यमराज ने शांति से उत्तर दिया, "इस ...